Leap Day एक मजेदार खेल है। इस खेल में आपको लोगों के सामने अपने कौशल को प्रदर्शित करना है,यह आपको दैनिक चुनौतियों को पूरा करते हुए देखने के लिए बेकरार है। हर रोज एक नए स्तर को पूरा करने का आनंद उठाएं और ऊपर की ओर चढ़ते रहे।
हर रोज यह खेल आपको एक नई चुनौती प्रदान करता है। खेल में आपको प्लेटफॉर्म एवं ब्लॉक्स के बीच में कूदते रहना है, इस दौरान आप कीलें व अन्य चुनौतियों का भी सामना करेंगे और खेल में अंत तक जिंदा रहने की कोशिश करेंगे। चढ़ने के लिए, आपको हर एक चीज पर से छलांग लगानी है, मतलब हर पल आपको अपने किरदार की हलचल पर प्रतिक्रिया देनी है। हालांकि आप उसके पथ को नियंत्रित नहीं कर सकते, पर सही समय पर छलांग लगवाना आपके हाथ में है।
Leap Day की मजेदार बात यह है कि यहां हर दिन अलग है, जिस वजह से आपको बोरियत महसूस नहीं होती। इस खेल को खेलते वक्त आप नए दानव का एवं अनोखे जालो का सामना करेंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Leap Day के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी